मुंगेर, अप्रैल 4 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। कैलाश मंडल की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि वह परिवार के साथ बाहर गयी हुई थी। शुक्रवार की सुबह वापस आने पर घर के दरवाजा का ताला टूटा पाया था। घर के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था।। चोरों को सोने की चक्ती, चांदी का पायल, चांदी की चूड़ी, कान की बाली आदि जेवरात के साथ पीतल के बर्तन, घर में लगा एलसीडी, गैस सिलेंडर के साथ 20 हजार नगद रुपये हाथ लगे। पीड़िता ने थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.