मुंगेर, मई 19 -- धरहरा,एसं.। औड़बगीचा गांव में एक परिवार द्वारा घर बंद कर बाहर जाने की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस जवानों ने जिस तरह जिम्मेदारी निभाई, उससे लोगों में सुरक्षा का एहसास बढ़ा है। जानकारी के अनुसार औड़बगीचा गांव के एक परिवार के सभी सदस्य तीन दिनों के लिए बाहर जा रहे थे। घर बंद रहने के दौरान चोरी या किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए परिजनों ने इसकी सूचना पहले ही धरहरा थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस जवानों ने बंद पड़े घर के आसपास कई बार चक्कर लगाया और लगातार निगरानी रखी। जवानों की मुस्तैदी से आसपास के लोगों में भी भरोसा जगा कि पुलिस सिर्फ अपराध होने के बाद ही नहीं, बल्कि उससे पहले भी लोगों की सुरक्षा के लिए सजग है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्व...