पाकुड़, मई 16 -- पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के किताझोर मोहल्ले में चोरों ने एक बार फिर एक बंद घर को निशाना बनाया है। चोरों ने गृह स्वामी राजीउल इस्लाम के घर से कांसा के बर्तन, अन्य सामान और घर में रखे 2,000 रूपए नगद उड़ा लिए। गृह स्वामी ने बताया कि वे सुबह करीब 10:00 बजे टोटो चलाकर जब घर वापस लौटे, तो देखा कि चोरों ने दरवाजे को दीवार से अलग कर उखाड़ दीं और अंदर दाखिल हुए हैं। पीड़ित के अनुसार, करीब 50,000 रूपए मूल्य के सामान की चोरी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना के एएसआई अशोक कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, जांच के बाद ही चोरी गए सामान की सही कीमत का आकलन हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...