समस्तीपुर, जनवरी 23 -- विद्यापतिनगर। थाना के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के बीरेंद्र झा के बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़ कर घर में रखे जेबर, नगद और करीब चालीस किलो पीतल का वर्तन आदि की चोरी कर ली। घटना की जानकारी गृह स्वामी को गुरुवार को घर आने के बाद हुयी है। बताया गया है की गृह स्वामी वार्ड पांच निवासी बीरेंद्र झा अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर तीर्थ करने बाहर गए थे। आज उनके घर आने पर जब उसने दरवाजे का ताला खोला तो अंदर से कुंडी लगा पाया। उसके बाद वे पीछे वाली गेट पर गये तो गेट खुला देख उनके होश उड़ गए। उनके पुत्र पंकज कुमार ने बताया कि चोर ऊपर के गेट का ताला तोड़ घर में प्रवेश पर बक्सा, अलमीरा आदि का ताला तोड़कर उसमें रखा जेबर, दस हजार नगद, करीब चालीस किलो पीतल का बर्तन सहित लाखों की चोरी कर ली है। सूचन...