मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में बुधवार की रात बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर लक्ष्मी देवी ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 अप्रैल को पारिवारिक कार्य से मोतीपुर प्रखंड के बरियारपुर स्थित मायके गई थी। वहां से 23 अप्रैल को घर पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने गोदरेज का ताला तोड़कर जेवरात व 68 हजार नकद पर हाथ साफ कर दिया। जैतपुर पुलिस ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.