रांची, मई 29 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नवाटोली सिमलिया चौक निवासी भुवनेश्वर ठाकुर के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवरात, नकदी और मोबाइल की चोरी कर ली। घटना 10 दिन पूर्व की है, लेकिन परिजनों के बाहर रहने के कारण प्राथमिकी शुक्रवार को रातू थाना में दर्ज कराई गई। पीड़ित भुवनेश्वर ठाकुर ने बताया कि 10 मई को पूरा परिवार पैतृक गांव केरेडारी, हजारीबाग में शादी समारोह में शामिल होने गया था। 14 मई की सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर का ताला टूटा होने और सामान बिखरा रहने की सूचना दी। घर पहुंचने पर गोदरेज का सामान बिखरा मिला। पीड़ित के अनुसार चोर घर से करीब आठ लाख रुपये मूल्य के जेवरात, 20 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में सोने की अंगूठी, चेन, नथिया, मंगलसूत्र, मांगटीका तथा चांदी की पा...