धनबाद, जनवरी 7 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के नारायण धौड़ा में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर गहने व नकदी चोरी कर ली। घटना के समय पूरा परिवार घर से बाहर गया हुआ था। भुक्तभोगी सुलोचना देवी ने बताया कि उनके पति पंकज कुमार झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) में सिपाही हैं। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद जब वे घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सभी कमरों की अलमारियां खुली थी। सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि अपराधी घर से कुछ गहने और नकदी लेकर फरार हो गए हैं। हालांकि अभी सामानों का पूरा मिलान नहीं हो पाया है, जिस कारण लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए...