फतेहपुर, जनवरी 10 -- फतेहपुर। बकेवर थाना के केसरीपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सपरिवार अयोध्या मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। चोर घर से कीमती जेवरात और नकदी ले गए। चौकी इंचार्ज मुसाफा रजनीश पांडे ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...