लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ, संवाददाता। बीबीडी इलाके में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर करीब दो लाख नकदी, जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया। घटना के समय पीड़िता परिवार सहित शादी में शिरकत करने अयोध्या मायके गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। बीबीडी के तिवारीगंज निवासी शमीमा बानो उर्फ पम्मी के मुताबिक, 31 दिसंबर को वह परिवार सहित मायके अयोध्या शादी में गई थी। पांच जनवरी को उनका पुत्र हसनैन वापस आया तो घर के मुख्य गेट व अंदर कमरे का ताला टूटा मिला। आलमारी व बेड का सामान बिखरा पड़ा था। बेटे ने परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस बुलाई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस बीच पीड़िता शमीमा भी आ गईं। बताया कि चोरों ने घर से एक लाख नब्बे हजार रुपये, लाखों रुपये सोने के जेवर पार कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

ह...