रुद्रपुर, मई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आदर्श कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार रिश्तेदारी में रामपुर गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आदर्श कॉलोनी निवासी जावेद खान ने बताया कि वह बीते 11 मई को अपनी मां, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में रामपुर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने किसी समय घर पर ताला लगा देख ताला तोड़कर अंदर घुस गए। शनिवार रात पड़ोसी की नजर उनके घर पर पड़ी तो मुख्य दरवाजा खुला दिखाई दिया। शक होने पर उन्होंने जावेद को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद जावेद देर रात घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर दोनों मंजिलों पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं। जावेद के मुताबिक चोर घर स...