बिहारशरीफ, मई 31 -- नालंदा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सारिलचक गांव में चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चुरा ली। पीड़ित सचिन ने बताया कि उनके पिता जितेन्द्र चौधरी बीमार हैं। उनके इलाज के लिए पूरा परिवार एक महीने से दिल्ली में था। घर में ताला लगा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने ट्रंक का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिये थे। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...