गोरखपुर, जनवरी 13 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के अंकुसी गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और नकदी, जेवरात सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर की महिला बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। पीड़िता ने सोमवार को गगहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार अंकुसी गांव निवासी दीपक गौड़ का गांव के बाहर दो कमरों का मकान है, जिसमें पत्नी महिमा दो बच्चों के साथ रहती है। करीब दस दिन पहले महिमा अपनी बीमार मां को देखने के लिए बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इसी दौरान सूने घर को देख चोरों ने सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर कट्रेन (टीन शेड) हटाया और घर के अंदर प्रवेश कर गए। रविवार को जब महिमा मायके से वापस लौटी तो घर के दोनों कमरों के ताले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.