लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 25 -- रिश्तेदारी गए परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की नगदी व सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मझगईं थाना क्षेत्र के धर्मापुर के सुधीर सिंह उर्फ बबलू सिंह अपने पूरे परिवार के साथ 21 अक्टूबर को रिश्तेदारी में चले गए थे। बबलू सिंह अपनी ससुराल गोला गए थे, जबकि उनके भाई लोकेश और राहुल सिंह सीतापुर ससुराल गए थे। इसी बीच घर पर ताला बंद था। गुरुवार को जब बबलू सिंह वापस लौटे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा और अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं। घर में रखी अलमारी व सामान बिखरा पड़ा था। घर की स्थिति देखकर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। राहुल सिंह ने बताया कि घर में रखे एक लाख 45 हजार नगदी समेत सोने-चांदी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.