नोएडा, मई 25 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर गांव में एक बंद मकान से चोर नकदी व गहने चोरी कर ले गया। पीड़िता मकान मालिक ने सेक्टर-24 थाने में रविवार को चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पीड़िता आंचल ने पुलिस को बताया कि वह परिवार संग रहती हैं। वह 16 मई को बाहर गई थीं। इस दौरान चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसा। मकान से एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी सूई-धागा कुंडल, गले का लाकेट, एक अंगूठी व पचास हजार रुपये चोरी कर ले गया। वापस लौटने पर चोरी का पता चला। कमरों में सामान इधर-उधर फैला पड़ा था। आसपास ढूंढने पर भी सामान नहीं मिला। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।-----

हिं...