अमरोहा, अप्रैल 22 -- मंडी धनौरा। बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत दो लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी इनामुलहक बिजनौर जिले के गांव इकौंदा की मस्जिद में काम करते हैं। बीती 12 अप्रैल को उनकी पत्नी व बच्चे घर का ताला लगाकर बाहर गए थे। इसके बाद 18 अप्रैल को जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मकान का ताला टूटा है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। चोर घर से सोने की अंगूठी, कान के झुमके, गले के हार समेत चांदी के आभूषण व करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी करके ले गए। यह भी पढ़ें- चोरी की घटना को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज चोरी किए गए कुल सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने तहरीर के आधार प...