हजारीबाग, मार्च 9 -- बंद घर का ताला तोड़कर जेवर और नगदी की चोरी इचाक प्रतिनिधिइचाक थाना क्षेत्र के बदुआ गांव निवासी प्रदीप गिरी के घर से चोरों ने 30 हजार नगद समेत जेवरात की चोरी कर ली। चोरों ने शनिवार की रात घटना को अंजाम दिया। प्रदीप गिरी ने इस बाबत थाना में आवेदन देकर अपने पड़ोस के ही दो लोगों को आरोपी बनाया है। आवेदन में कहा है कि घर के सभी सदस्य रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने दूसरे गांव गए थे। इसी दौरान चोरों ने गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखा बक्सा अलमीरा का ताला तोड़कर 30 हजार नकद और करीब एक लाख के जेवर चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह जब शादी से वापस लौटे तो दरवाजा में लगा ताला टूटा देखकर अंदर तलाशी लिया। जिसके बाद रुपया और जेवर गायब मिला। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि आवेदन के...