लखनऊ, फरवरी 16 -- सांख्यिकी विभाग में सहायक निदेशक के बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पीजीआई पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरगना सोनू समेत चार अन्य आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुबह के वक्त रेकी कर बंद मकानों को चिह्नित करते थे। फिर रात में चोरी करने के बाद बिहार भाग जाते थे। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात, चार हाथ घड़ियां, मोतियों की मालाएं , मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, पायल, कंगन और चोरी की एयरगन बरामद की है। गैंग का सरगना सोनू सिंह, अपने भाई शक्तिमान सिंह, दोस्त सोनू कुमार साह के साथ वर्तमान में लखनऊ में रहता है। तीनों नादरगंज से पीजीआई में गाड़ी चलाते हैं। हालांकि तीनों बिहार के रहने वाले हैं। वहीं बृजेश निषाद लखनऊ में रहता है। वह फतेहपुर का रहने वाला है और बाइक मिस्त्री ह...