नोएडा, मई 12 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले को सोमवार रात जीआईपी गेट नंबर-2 के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 1.28 लाख रुपये, सोने के आभूषण और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि रविवार रात टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी सूचना के आधार पर जीआईपी के गेट नंबर-2 के पास से एक संदिग्ध को दबोचा गया। उसके पास से एक लाख 28 हजार रुपये, करीब 15 ग्राम वजनी सोने के आभूषण, चाकू और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद हुए। आरोपी की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित चिल्ला वाली पुलिया निवासी 28 वर्षीय आकिल के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- आभूषण, नकदी सहित चोर गिरफ्तार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर आठ मार्च की रात सेक्टर-29 के एक मकान का ताला तोड़कर कुछ सामान और ...