नोएडा, मई 1 -- रबूपुरा। नगला चंडीगढ़ गांव की पुलिया के पास से पुलिस ने बंद घरों में घुसकर चोरी करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा कारतूस, चोरी का एक मोबाइल फोन, घड़ी और नगदी बरामद हुई। आरोपी की पहचान पंकज उर्फ पंगा निवासी मोहम्मदाबाद खेड़ा के रूप में हुई। पुलिस का दावा है कि कई ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...