बंद घरों और दुकान को निशाना बनाने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
सीतापुर, जून 26 -- सीतापुर, संवाददाता। रेकी कर बंद घरों को और दुकान को निशाना बनाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को मछरेहटा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, दो लाख रुपये नगद, सोने- चांदी के जेवर, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमें दर्ज हैं।एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर मछरेहटा व एसओजी टीम ने गुरुवार रात परसदा-शुक्लापुर रोड पर गोशाला के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच सफेद रंग की एक कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देख कार सवार ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये नगद, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर, तमंचा, कारतूस व चोरी करने के उपकरण, सब्बल, हथौड़ी आदि सामान बरामद हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.