बिहारशरीफ, अप्रैल 29 -- नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव के बिहार राज्य खाद्य निगम के बंद पड़े गोदाम से 100 क्विंटल अनाज उठाव का मामला सामने आया। अनुमंडलीय अनुश्रवण समिति के सदस्य महफूज आलम ने मामले की जानकारी एसडीओ को दी। इसके बाद उप समाहर्ता आशा परवीण मामले की जांच के लिए गोदाम पहुंची। गोदाम खुलवाकर जांच की गयी। हालांकि, स्टॉक पंजी उपलब्ध नहीं रहने के कारण जांच अधूरी रह गयी। उन्होंने बताया कि बुधवार को गोदाम बंद रहने के बाद भी ट्रक का चालान निर्गत करने और अनाज का उठाव करने की सूचना मिली थी। एजीएम ब्यूटी कुमारी का कहना है कि भूलवश ऐसा हुआ है। यह भी पढ़ें- डीएम औचक पहुंचे एफसीआई गोदाम,देखा भंडारण गोदाम के अंदर मौजूद अनाज का आकलन किया गया है। वर्तमान में इस गोदाम में 1605 क्विंटल खाद्यान्न उपलब्ध है। रजिस्टर मिलान के बाद ही वास्तविक स्थिति का ...