धनबाद, जुलाई 12 -- कतरास क्षेत्र की रामकनाली कोलियरी के बंद तीन नंबर भूमिगत खदान स्थित पंखा घर को शनिवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। अपराधियों ने पंखा घर की खिड़की तोड़कर करीब 20 फीट विद्युत केबल काटकर चोरी कर ली। घटना के बाद खदान का वेंटिलेशन सिस्टम प्रभावित हो गया और पानी निकासी का कार्य बाधित हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोलियरी प्रबंधन के अधिकारी और रामकनाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात मुस्तकीम मियां और मदन बाउरी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे पंखा घर की खिड़की टूटी मिली और केबल गायब था। इसके बाद उन्होंने हाजिरी लिपिक समेत संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही कतरास थाना क्...