पाकुड़, जून 18 -- हिरणपुर। अंचल क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव स्थित एक बंद पड़े पत्थर खदान में नहाने गया 25 वर्षीय युवक राम पहाड़िया का शव बुधवार को खदान के पानी में उपलाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव मिलने के साथ ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह भी पढ़ें- बेलपहाड़ी की बंद पत्थर खदान में युवक लापताघटनास्थल का विवरण जानकारी के अनुसार बेलपहाड़ी निवासी राम पहाड़िया (25 वर्ष), पिता सुबोध पहाड़िया मंगलवार दोपहर खदान में नहाने के लिए गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खदान किनारे उसके कपड़े और गमछा मिले थे। जिससे उसके डूबने की आशंका जताई जा रही थी। घटना की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप, अंचल अधिका...