बंद के विरोध में केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स फेडरेशन, खोलेंगे दुकानें
बरेली, मई 5 -- आनलाइन फार्मेसी के विरोध में आगामी 20 मई को एक संस्था की तरफ से प्रस्तावित बंद का केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट फेडरेशन उप्र ने विरोध किया है। केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट फेडरेशन उप्र के अध्यक्ष ने सभी जिलों में अपनी संस्था के पदाधिकारियों को पत्र भेजकर बंद में शामिल न होने का निर्देश दिया है। किशोर केमिस्ट के दुर्गेश खटवानी ने बताया कि आमलोगों, मरीजों के हित को देखते हुए संस्था किसी भी बंद तथा हड़ताल में शामिल नहीं है। संस्था के पदाधिकारियों के निर्देश पर आमदिनों की तरह ही उस दिन भी मेडिकल स्टोर खोले जाएंगे। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहेंगी दवा दुकानें यह भी पढ़ें- पूर्णिया: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहेंगी दवा दुकानें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.