अयोध्या, मई 11 -- अयोध्या, संवाददाता। जल निगम नगरीय द्वारा डाली गई सीवर लाइनों के ऊपनाने से अमानीगंज वार्ड के अन्तर्गत 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से जुडे़ घरों और गलियों में पैदा हुए संकट को लेकर 'हिन्दुस्तान' में सात मई को 'एसटीपी से जुड़े चेंबर ब्लॉक, सीवर सड़क पर भरा' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर को जल निगम ग्रामीण ने संज्ञान में लेते हुए बंद किये गए चेंबरों के दहाने खोलकर उसे परिक्रमा मार्ग पर बने एसटीपी वाले ड्रेन से जोड़कर जल निकासी की समस्या के निदान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बंद चेंबरों के खुलने से सीवर का पानी एसटीपी के ड्रेन में जाएगा। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अरविंद यादव का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के कार्य के दौरान एसटीपी के चैम्बर टूट गए थे, इसलिए परिक्रमा मार्ग पर आने वाले सीवर के चेंबरों को अस्थायी रूप से ...