कानपुर, दिसम्बर 13 -- सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव के रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार रात में बंद काजी हाउस में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव काजी हाउस के अंदर जंगले में लटका मिला। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने व फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रसधान गांव का रहने वाला बत्तीस साल का कृष्ण कुमार शराब पीने का आदी था। इसके चलते उसका अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात में वह घर आने के बाद बगल में स्थित बंद पड़े काजी हाउस में लेटने गया था। वहां रात में उसने काजी हाउस के जंगले में फांसी लगा ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मचगया। बेटे की मौत से उसकी मां रामबेटी बदहवास हो गई। जबकि भाई बबलू...