कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव के रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार रात बंद कांजी हाउस में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव कांजी हाउस के अंदर जंगले में लटका मिला। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने व फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रसधान गांव का रहने वाला 32 वर्षीय कृष्ण कुमार शराब पीने का आदी था। इसके चलते उसका अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात में वह घर आने के बाद बगल में स्थित बंद पड़े कांजी हाउस में लेटने गया था। वहां रात में उसने फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां रामबेटी बदहवास हो गईं, जबकि भाई बबलू,प्रमोद, रोह...