कार्यालय संवाददाता, फरवरी 12 -- बिहार की राजधानी पटना में अदम्य अदिति गुरुकुल के संचालक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की शाम चार बजे के करीब गोपाल मार्केट स्थित उनकी कोचिंग संस्थान के भीतर घुसकर गोली मारने की धमकी दी। गुरु रहमान को धमकी दिए जाने की खबर सामने आने के बाद से पुलिस महकमे के भी कान खड़े हो गए हैं। इधर घटना के बाद से गुरु रहमान और उनका परिवार दहशत में हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पीरबहोर थाने में की है। गुरु रहमान ने पुलिस से इस मामले की गंभीरता से छानबीन करने की मांग की है। बताया जा रहा कि एक अज्ञात शख्स संस्थान में दाखिल हुआ और गुरु रहमान को गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उस व्यक्ति ने गुरु रहमान को अपना कोचिंग संस्थान तुरंत बंद करने की भी चेतावनी दी है। अपराधियों के कोचिंग में आने ...