मिर्जापुर, जुलाई 16 -- मड़िहान (मिर्जापुर) l थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव में 45 वर्षीय अधेड़ का शव उसी घर के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला l दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर अंदर प्रवेश किया तो अधेड़ व्यक्ति फांसी के फंदे से झूलता मिला।

घटनास्थल का हाल ग्रामीणों ने बताया कि अमृत लाल घर में अकेले रहते थे, पिछले कई दिनों से उन्हें किसी ने बाहर नहीं देखा l जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी l मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे l तो अमृत लाल का शव फंदे से लटका रहे शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत करीब तीन दिन पहले हो चुकी थी l

पारिवारिक पृष्ठभूमि ग्रामीणों की माने तो अमृत के पत्नी की दो वर्ष पहले फांसी के फंदे स...