बंद कमरे में 3 लाश; बिहार के नवादा में मां और 2 बेटियों की सनसनीखेज मौत का क्या है रहस्य?
नवादा, अगस्त 17 -- बिहार के नवादा में एक बंद कमरे से तीन-तीन लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वाली मां और दो छोटी-छोटी बेटियां थीं। मां का शव फंदे से लटक रहा था जबकि, दोनों बच्चों की लाशें जमीन पर पड़ी थीं। जिसने भी यह दृश्य देखा वह कराह उठा। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का पति विदेश में रहता है। घर में उसकी सास और ससुर रहते हैं। सुबह बगल के मकान से महिला का फंदे से लटकता शव देखा गया तब लोगों इसकी खबर मिली। महिला के ससुर ने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। महिला की पहचान 25 वर्षीया निदा के रूप में की गई है। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। मृत दोनों बच्चियों की पहचान शाहिदा और सिदरा के रूप में हुई है। उनकी उम्र एक से तीन साल के बीच होगी। इस घटना से परिवार समेत पूरे इलाके में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.