आजमगढ़, दिसम्बर 3 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज थाना क्षेत्र के सीही गांव में बुधवार की दोपहर किशोरी का शव घर के बंद कमरे में लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। मां ने दोपहर में मोबाइल पर बात करने को लेकर उसे फटकार लगाई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। जहानागंज थाना क्षेत्र के सीही गांव निवासी 15 वर्षीय रागिनी चौहान पुत्री धर्मेंद्र चौहान काफी दिनों से किसी के साथ फोन पर बात करती थी। इसे लेकर बुधवार को मां ने उसे फटकार लगा दी थी। कुछ देर बाद परिवार के लोग उसे तलाशने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोग घर के भीतर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। लोगों ने रोशनदान से देखा तो रागिनी का शव दुपट्टे के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.