सुल्तानपुर, जून 21 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोरई गांव में रविवार सुबह 27 वर्षीय विवाहिता अंजू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह घर के स्टोर रूम में मृत अवस्था में मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका के भाई जितेंद्र कुमार यादव निवासी मदनकला, थाना सरपतहां ने पति रामानंद यादव व सास कतरा देवी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि चार वर्ष पूर्व अंजू की शादी हुई थी और शादी के बाद से उसे परेशान किया जाता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह सभी लोग पशुओं का चारा काटकर लौटे थे और अंजू ने चाय पिलाई थी। कुछ देर बाद वह स्टोर रूम में चली गईं। काफी देर तक बाहर न आ...