बंद कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
पूर्णिया, जून 14 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी कला पंचायत अंतर्गत बलुआ गांव में एक विवाहिता का शव घर के बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में छत के पंखे से लटका मिला। घटना को लेकर जहां ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान बलुआ गांव निवासी रवि कुमार महलदार की 19 वर्षीय पत्नी मधु कुमारी के रूप में हुई है। रविवार सुबह सूचना मिलने पर केनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका घर में अकेली थी। उसका पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.