लखनऊ, मई 4 -- बीकेटी,संवाददाता। सैरपुर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी तरहिया में सोमवार को एक युवक का शव कमरे में लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। वहां देखा कि शव सड़ चुका था।न्यू कॉलोनी तरहिया निवासी राजू (26) प्राइवेट काम करते थे। परिवार में मां निशा और एक बेटी है। मृतक की मां ने बताया कि बीती 25 अप्रैल को राजू और बेटी के साथ रिश्तेदारी में गईं थी। 26 अप्रैल को राजू अकेले घर लौट आया था और घर पर ही रह रहा था। बीती 30 अप्रैल को मां निशा ने फोन कर राजू से बातचीत की थी। यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में सीयूजे के छात्र ने की आत्महत्या 3 मई को जब निशा अपनी बेटी संग घर लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।कमरे से तेज दुर्गंध आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस ने पड़ोसियों के सहयोग से कमरे का दरवाजा तोड...