महाराजगंज, जून 26 -- महराजगंज, नवीन विषेन। सोनौली थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनी मचा देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार की रात एक घर में मौजूद तथाकथित प्रेमी जोड़े की बंद कमरे में जमकर पिटाई किए जाने का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमले में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। प्रेमी युवक के साथ मौजूद दूसरे युवक की भी जमकर पिटाई हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर के लिए गांव में गहमा-गहमी का माहौल हो गया। लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मारपीट में घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन...