चंदौली, जनवरी 2 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच बिछड़ी में बीते गुरुवार की देर रात दम घुटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी शुक्रवार की दोपहर में हुई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि नए साल पर पांच दोस्त युवक पार्टी कर रहे थे। पार्टी और भोजन करने के बाद कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर तीन युवक सो गए थे जबकि दो युवक खाना खाकर घर चले गये थे। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच बिछडी इंडियन ऑयल गेट के समीप महफूज का पूरा परिवार रिश्तेदारी में गया था। मकान खाली होने के कारण महफूज का 23 वर्षीय बेटा साहिल सिद्दीकी, 20 वर्षीय अल्तमस और चंदरखा निवासी 25 वर्षीय अली के साथ दो अन्य युवक बीते गुरुवार की रात नये साल के उ...