बंद कमरे में टिप्पणी करना आसान, सुरक्षा हटा दी तो भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगेगी: सीएम योगी
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस सुधार किए हैं और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल का विस्तार किया है, जबकि 2017 से पहले हर जिले में कुख्यात माफिया का दबदबा था जो समानांतर सरकार चलाते थे और पुलिस उनके सामने बेबस थी। उन्होंने याद किया कि पहले राज्य को अपराध, सांप्रदायिक हिंसा और पुलिस के अपर्याप्त बुनियादी ढांचे जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय पुलिस के पास बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षण संबंधी सुविधाएं भी अपर्याप्त थीं। आदित्यनाथ ने इस स्थिति के लिए किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया। समाजवादी पार्टी की सरकार ने 2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में शासन किया था। यहां लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.