रुद्रपुर, जून 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नैनीताल हाईवे पर विशाल मेगा मार्ट के सामने बंद किए गए कट को लेकर कांग्रेस ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर कट को तत्काल खोलने और वहां फुटओवर ब्रिज के निर्माण की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण हजारों लोगों की जान रोज खतरे में पड़ रही है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सड़क पार कर रही महिला की जेसीबी से टक्कर के बाद हुई मौत को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नैनीताल रोड पर बंद कट को दोबारा खोलने अथवा वहां फुटओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की। साथ ही घटना स्थल पर किसी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने को संवेदनहीनता बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि...