बरेली, अप्रैल 20 -- एलपीजी संकट क्या आया दुनिया को अलविदा कह चुके अपनों की भी याद परिजनों को आ गई। दरअसल केवाईसी न होने की वजह से जिले में हजारों गैस कनेक्शन से बुकिंग नहीं हो पा रही थी। जिसमें ऐसे भी हैं, जिनकी मृत्यु पूर्व में हो चुकी है लेकिन उनके वारिसों ने कनेक्शन अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराए। अब ऐसे तमाम लोग कनेक्शनों को अपने नाम ट्रांसफर कराने एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। जिले में सबसे ज्यादा किल्लत व्यावसायिक सिलेंडर की है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर का भी बैकलॅाग बढ़ता जा रहा है। अब बुकिंग के बाद चौथे-पांचवें दिन तक सिलेंडर की आपूर्ति हो पा रही है। एजेंसियों पर सिलेंडर लेने, बुकिंग कराने के साथ ही केवाईसी कराने वालों की भी भीड़ लग रही है। पुराना शहर निवासी पवन ने बताया कि माता के नाम से गैस का कनेक्शन था, उनकी मृत्यु होने के बाद ट्रांस...