संतकबीरनगर, फरवरी 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बंद सार्वजनिक उपक्रमों की भूमि पर प्रदेश सरकार की योजना के तहत अपार्टमेंट और उद्योग लगाने की योजना को अमली जामा पहनाया जाय तो संतकबीरनगर जिले में बेरोजगारी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। जिला मुख्यालय के इण्डस्ट्रियल एरिया में स्थित डालडा फैक्ट्री, प्रोसेसिंग हाउस, मगहर में कताई मिल और गांधी आश्रम जैसे बड़े आस्थानों की निष्प्रयोग भूमि योजना में शामिल होगी। जिसका फायदा पूरे जिले को मिलेगा और कामगारों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सरकार के इस फैसले से जिले की बदहाली दूर होने की लोगों आस जगी है।राज्य सरकार शहरों में लोगों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने और उद्योग लगाने के लिए भूमि की व्यवस्था कराने के लिए सालों से बंद पड़े केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.