धनबाद, दिसम्बर 22 -- महुदा। हाथुडीह वाशरी कॉलोनी में बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित आठ लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। पीड़ित मोतीलाल महतो ने बताया कि दो दिन पहले बोकारो स्थित अपनी पुत्री की ससुराल गए थे। रविवार की सुबह लौटने पर उन्होंने देखा कि घर और अलमारी का ताला टूटा हुआ है। करीब तीन लाख रुपए नकद तथा लगभग पांच लाख के गहने गायब हैं। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत महुदा थाना में दी है। थाना प्रभारी ललित रंजन भगत ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...