धनबाद, दिसम्बर 5 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि । जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा तीन नंबर स्थित टाटा कंपनी के एक बंद आवास में चोरों द्वारा रखा गया केबल का रबर व एल्यूमीनियम तार मिला। कंपनी की ओर से लिखित शिकायत जोड़ापोखर थाना में की गई है। बताया जाता है कि जामाडोबा तीन नंबर में करीब कई वर्षों से आवास बंद था। इसकी जांच करने कंपनी के अधिकारी शुक्रवार को पहुंचे। ताला तोड़कर देखा, तो रबर व तार रखा हुआ मिला। लिखित शिकायत के बाद जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता पहुंचे। जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.