बंद आउटसोर्सिंग के पास 50 टन अवैध कोयला जब्त
धनबाद, सितम्बर 3 -- रामकनाली ओपी क्षेत्र के भूटूबाबू बंगला के समीप बंद आउटसोर्सिंग माइंस के पास बुधवार को सीआईएसएफ ने अभियान चलाकर करीब 50 टन अवैध कोयला जब्त किया। कार्रवाई के दौरान पहली बार जवानों को माइंस की गहराई में उतरकर मैनुअल चेन बनाकर बोरे में भरे कोयले को एक-एक कर बाहर निकालते देखा गया। सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया। दोपहर से पहले क्षेत्र की घेराबंदी की गई, इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से तीन जेसीबी और हाईवा भी लगाए गए थे। मौके पर सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट, पीओ जयंत कुमार समेत बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.