घाटशिला, अप्रैल 16 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में बंद पड़े आनंद लोक अस्पताल बुधवार को फिर से शुरू हुआ। अस्पताल का उद्घाटन बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया। उद्घाटन समारोह में विधायक ने कहा कि अस्पताल फिर से शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। मरीजों को दूर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने आनंद लोक परिवार के सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। कहा कि समाज हित में पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे आमजन को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्रमुख धनंजय करुणामय, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, पार्षद मौसमी मल्लिक, मलय मोहंती, बुवाई दास, टुलू साव, ...