बंदोबस्त प्रक्रिया के विरोध में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
हरिद्वार, मई 16 -- श्यामपुर की पीली पड़ाव ग्राम पंचायत में बंदोबस्त प्रक्रिया के विरोध में किसानों और खातेदारों का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्राम पंचायत भवन परिसर में ब्रह्मा देवता पीपल वृक्ष के नीचे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि उनकी आपत्तियों और सुझावों को नजरअंदाज कर मनमाने तरीके से बंदोबस्त प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। गांव में वर्ष 1980 से 1990 के बीच चकबंदी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में दोबारा शुरू की जा रही बंदोबस्त प्रक्रिया को लेकर लोगों में असमंजस और असंतोष बना हुआ है। कई ग्रामीणों ने भविष्य में चकबंदी की आशंका जताते हुए कृषि भूमि और खातेदारी को लेकर चिंता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- बंदोबस्त प्रक्रिया के विरोध में ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी उनका कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.