वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट्रल जेल रोड स्थित अवध अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल की छत से कूदकर रविवार सुबह बंदोबस्त अधिकारी की पत्नी ने जान दे दी। वह कई महीने से तनावग्रस्त थीं। दवा चल रही थी। शिवपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पटना के मीठानगर के मूल निवासी पंकज कुमार पहले वाराणसी में चकबंदी अधिकारी पद पर तैनात थे। वह अपनी मां, पत्नी 50 वर्षीय सीमा सिन्हा, बेटियों 21 वर्षीय मंसा और 12 वर्षीय मानवी के साथ अवध अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर करीब 10 साल से रहते थे। पदोन्नत होने के बाद इस समय वह सुल्तानपुर में बंदोबस्त अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। मानसिक बीमारी की दवा चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...