जौनपुर, मार्च 3 -- जलालपुर (जौनपुर),हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जलालगंज रेलवे स्टेशन के यार्ड में सोमवार को देर रात डाउन लाइन पर बंदे भारत ट्रेन के चपेट में आने 70 वर्षीय वृद्ध छोटेलाल यादव निवासी महुवारी थाना केराकत की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी जौनपुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पराऊगंज बाजार में मिष्ठान की दुकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक वह शाम को घर से चवरी बाजार दवा लेने के लिए गए थे। रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन करते हुए जलालगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो वह वहां मृत पड़े थे। परिजनों के मुताबिक उनकी दिमाकी हालत ठीक नहीं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...