कोलकाता, मई 27 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान इंस्पेक्टर गौतम दास पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कार्रवाई हुई थी। उन्होंने अपने अकाउंट पर हाथ में बंदूक लेकर नए काम के लिए तैयार की फोटो पोस्ट की थी, जिस पर काफी विवाद हुआ। बाद में चुनाव आयोग ने उन्हें उनकी जिम्मेदारी से हटा कर सस्पेंड कर दिया गया था। अब गौतम दास को शुभेंदु सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इंस्पेक्टर गौतम दास को नबन्ना स्थित सीएम ऑफिस में तैनात किया गया है। अगले आदेश तक वे नबन्ना स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात रहेंगे। एक आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल ने गौतम दास, इंस्पेक्टर (जो अभी कोलकाता पुलिस के साउथ डिवीजन में तैनात हैं) का तबादला करने और उनकी सेवाओं को अगले आदेश तक डेपुटेशन के आधार पर नबन्ना स्थित पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री कार्यालय में सौंपने की मंज...