गुमला, अप्रैल 11 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पंडरिया पतिया निवासी पृथ्वी साहू ने गांव के ही वीर कुमार साहू व एक अज्ञात पर बंदूक दिखाकर लेवी मांगने और जबरन 40 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार नौ अप्रैल को पृथ्वी साहू अपने पुत्र चंद्रेश्वर साहू के साथ बैल बेचने सिसई बाजार जा रहा था। इसी दौरान ढवठाटोली के पास आरोपियों ने उन्हें रोककर हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने डराकर मोबाइल के माध्यम से 40 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.