रामपुर, फरवरी 16 -- रुद्रपुर के मोहल्ला रम्पुरा वार्ड नंबर 21 निवासी बॉबी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि 12 फरवरी की दोपहर करीब 11:30 बजे वह कार से बिलासपुर जा रहे थे। उनके साथ कार में चार अन्य लोग भी सवार थे। नैनीताल हाईवे अपेक्स कॉलेज के सामने स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर वह सीएनजी लेने के लिए रुके। आरोप है कि इस दौरान पंप के सुरक्षाकर्मी ने कार को ठीक से लेन में लगाने को कहा तो उन्होंने कार को फिर ठीक से लेन में लगा लिया। इस दौरान नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि पंप कर्मियों ने उनके व उनके दोस्तों के साथ मारपीट की। इस बीच एक पंप कर्मी ने बंदूक से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.